Home » अवैध निर्माण के चलते नहर का पानी खेतों में घुसा, 90 बीघा खेत जलमग्न होने से किसानों में आक्रोश

अवैध निर्माण के चलते नहर का पानी खेतों में घुसा, 90 बीघा खेत जलमग्न होने से किसानों में आक्रोश

by admin

आगरा। एत्मादपुर तहसील के नवलपुर गांव के पास नहर में अवैध निर्माण किए जाने से नहर अवरुद्ध हो गयी है। देरशाम नहर में पानी आया लेकिन अवैध निर्माण के कारण पानी आगे नही जा सका जिससे नहर ओवरफ्लो हो गया और पूरा पानी खेतो में घुस गया। खेत में पानी भर जाने से किसानों की फसल बर्बाद हो गयी जिससे आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा काटा।

मामला एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के नवलपुर गांव के पास सैपऊ रजवाहा का हैं। सैपऊ रजवाहा नहर पर एक फैक्ट्री संचालक ने अवैध कब्जा कर लिया और टेल तक आने वाली इस नहर को रोक दिया जिससे कल देर शाम नहर में पहुंचा पानी किसानों के खेतों में भर गया। नहर के ओवरफ्लो होने से खेतों में पानी घुसने के कारण करीब 90 बीघा फसल जलमग्न हो गई। सुबह किसान अपने अपने खेतों पर पहुँचे तो नजारा देखकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसानों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सराह अशरफ मौके पर पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। उन्होंने फैक्ट्री संचालक पर कार्यवाही करने की बात कही।

नहरों का पानी खेतों में जमा होने की जानकारी होने पर ही पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने नहर विभाग के अधिकारियों से बात कर तुरंत पानी को रुकवाया, साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। पूर्व विधायक का कहना था कि अवैध कब्जा करने वाले फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्यवाही हेतु कल एसडीएम एत्मादपुर को ज्ञापन दिया जाएगा।

Related Articles