Home » घर में घुसकर महिला चिकित्सक पर किया चाकू से वार, ईलाज़ के दौरान हुई मौत

घर में घुसकर महिला चिकित्सक पर किया चाकू से वार, ईलाज़ के दौरान हुई मौत

by admin
The cable operator entered the house and stabbed the female doctor with knives, died during treatment

आगरा। थाना कमला नगर क्षेत्र के कावेरी कुंज में महिला डॉक्टर पर घर में घुसकर हमला करने की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शुभम नाम के युवक ने चाकू से महिला डॉक्टर पर हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान महिला डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गईं। आनन फानन में देहली गेट स्थित निजी अस्पताल में महिला डॉक्टर को भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। आरोपी शुभम एक केबल ऑपरेटर बताया जा रहा है। मौजूद लोगों द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है

इस दौरान एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अज्ञात युवक द्वारा महिला डॉक्टर की हत्या की गई है। फिलहाल तीन टीमों का गठन किया गया है जो सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुईं हैं। फरार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

बता दें कि महिला डॉक्टर निशा सिंघल डेंटल सर्जन थी और कावेरी एक्सटेंशन 73 नम्बर में रहती थी। महिला डॉक्टर के पति अजय सिंघल पुरुषोत्तम दास सावित्री कैंसर केयर हॉस्पिटल में कार्यरत हैं और कमला नगर में उनका क्लिनिक है। डा. निशा सिंहल (38) पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे घर पर थीं। आठ वर्ष की और छह वर्ष का बेटा साथ थे। जबकि डा. अजय हॉस्पिटल गए हुए थे। डिश टीवी में खराबी आने पर उन्‍होंने ऑपरेटर को फोन किया। इस पर केबिल सही करने के लिए शुभम नाम का युवक घर पहुंचा। उसने बच्‍चों से ऊपर का दरवाजा बंद करने को कहा। बच्‍चे दरवाजा बंद करने गए तो इतने में उसने डा. निशा से मारपीट शुरू कर दी। बच्‍चे दरवाजा बंद करने के बाद नीचे आने लगे तो शुभम उनकी ओर दौड़ा। इस पर बच्‍चे डर गए और भागकर ऊपर अपने कमरे में छिप गए। किसी दूसरे रास्‍ते से शुभम इस कमरे में प्रवेश कर गया और उसने बच्‍चों को भी मारने की कोशिश की। बेटी के गले पर भी निशान हैं। सहमे हुए दोनों बच्‍चे कमरे में ही छिपे रहे। इसके बाद उन्‍हें यह नहीं पता चला कि नीचे क्‍या हो रहा है। शाम पांच बजे के करीब डा. अजय सिंहल घर पहुंचे तो उन्‍हें पत्‍नी रक्‍तरंजित हालत में बेहोश मिलीं।

Related Articles