आगरा। कानपुर के थाने से कुछ कदम की दूरी पर सिपाही की हत्या। फिरोजाबाद का रहने वाला था सिपाही। एक महीने पहले ही हुई थी शादी।
मामला कानपुर के बिल्हौर थाने का है। यहां तैनात सिपाही की हत्या की गई है। सिपाही का नाम देश दीपक कुमार है। वह 30 साल का था। वह फिरोजाबाद के पाढ़म गांव दयापुर का रहने वाला था। इन दिनों वह बिल्हौर थाने में तैनात था। थाने से चंद कदम की दूरी पर किराये पर कमरा लेकर रहता था। गुरुवार सुबह उसके साथियों ने उसे फोन किया तो वह रिसीव नहीं हुआ। तब साथी सिपाही कमरे में पहुंचे तो उसका लहूलुहान शव बेड पर पड़ा था। धारदार हथियार से उसकी गर्दन को रेता गया था।
जानकारी पर एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। बिल्हौर थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी उसके परिवारवालों को दी।#kanpurpolice
एक महीने पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि सिपाही की शादी इसी साल 22 अप्रैल को हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही शादी की छुट्टी बिताकर लौटा था। पुलिस सिपाही की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF