Home » खून से लतपथ मिला महिला का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

खून से लतपथ मिला महिला का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

by pawan sharma

फिरोजाबाद। सिरसागंज के हाइवे स्थित ग्राम जगमुदी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब गांव के समीप निर्माणाधीन पुल के ऊपर खून में लथपथ एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा। महिला के शव को देखकर लोगों के हाथपांव फूल गए और एक ग्रामीण ने तुरंत इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नही चला। मृतका की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने आसपास के गांव में पता करवाया लेकिन युवती की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान करीब 8 बजे लोगों ने महिला के शव को पड़ा हुआ देखा जो खून से लथपथ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ करके अपनी कार्यवाही शुरु कर दी है लेकिन यह युवती आसपास की नही है। ऐसा लगता है कि इसके साथ कुछ गलत हुआ है और आरोपी इसे पुल पर फेंककर फरार हो गए है।

मौके पर पहुँचे सीओ सिरसागंज बलदेव सिंह ने बताया कि ग्रमीणों ने इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुँच जांच पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि इस महिला हत्या कहीं ओर की गई है और उसकी पहचान छुपाने के लिए शव को यहाँ फेंक दिया गया है। महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिये है।

Related Articles

Leave a Comment