Home » कांग्रेसियों ने जाना वृद्ध महिलाओं का दर्द

कांग्रेसियों ने जाना वृद्ध महिलाओं का दर्द

by pawan sharma

आगरा। इस कड़ाके की सर्दी में वृद्ध महिलाओं को राहत देने के लिए शहर महिला कांग्रेस पार्टी की ओर से वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेंट पीटर्स कॉलेज चौराहे पर आयोजित इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

महिला शहर कांग्रेस की ओर से लगभग एक हजार महिलाओं को शॉल वितरित की गई साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से इस सर्दी में शॉल के मिलने से सभी महिलाएं काफी उत्साहित दिखाई दी और कांग्रेसियों को इस पुनीत कार्य के लिए आशीष भी दिया।

इस वृद्धजन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बताया कि राहुल गांधी को कांग्रेस की पार्टी की कमान सौंपे जाने और उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से पूरे देश में यह पुनीत कार्य किए जा रहे हैं, जिससे वृद्ध और गरीब महिलाओ का दर्द को बांटा जा सके। साथ ही वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को सभी के सामने रखा जा सके।

आयोजकों का कहना था कि आज क्षेत्र के करीब 1000 महिलाओं को शॉल वितरित की गई है जिसमें सर्व समाज की महिलाएं शामिल है। सर्व समाज को भाईचारे और समानता का संदेश देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Leave a Comment