Home » मांगों को लेकर लेखपालों ने फिर दिया यूपी सरकार के ख़िलाफ़ धरना

मांगों को लेकर लेखपालों ने फिर दिया यूपी सरकार के ख़िलाफ़ धरना

by admin

आगरा। अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर लेखपालों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले दो चरणों में वह आंदोलन करके अपनी मांगों और प्राथमिकताओं को सरकार के सामने रख चुके हैं लेकिन कोई उचित समाधान ना मिलने पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के आंदोलन की शुरआत हो गयी है। जिसका असर आगरा में भी देखने को मिला।

आगरा जिले के सभी तहसील के लेखपाल इस आंदोलन में शामिल हुए। तीसरे चरण के आंदोलन के प्रथम चरण में लेखपालों द्वारा अपने अतिरिक्त सर्किल एवं प्रभारी द्वायित्व का चार्ज तहसील में जमा किया गया। जनपद आगरा की समस्त 6 तहसीलो में तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में अतिरिक्त सर्किल का चार्ज उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को सौंप दिया गया।

बताया जाता है कि आगरा जनपद में 340 पदों के सापेक्ष 227 लेखपाल कार्यरत है। 113 पद पूरे जनपद में खाली है।सदर तहसील 6 एतमदपुर में 16 किरावली 25 खेरागढ़ में 24 फतेहाबाद 18, बाद में 24 लेखपाल पद खाली हैं जिनका अतिरिक्त कार्य को दूसरे लेखपाल के द्वारा बिना किसी अतिरिक्त मानदेय संसाधन के किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य विभाग के कार्य जिन्हें अंग्रेज कार्यकाल से बने नियम से कराया जा रहा है। लगातार बढ़ती जनसंख्या के बाद भी लेखपाल के पदों में वृद्धि नही हुई। निर्वाचन, कृषि विभाग,दैवीय आपदा आदि सभी का कार्य लेखपाल मौजूद संसाधनों में कर रहा है।

जिला अध्यक्ष चौधरी भीमसेन में बताया कि आज तहसील सदर में निम्न सर्किल का बुढ़ाना, बिसहरा कलां, समोगर बमरौली कटारा गैलाना लालऊ के चार्ज उपजिलाधिकारी महोदया गरिमा सिंह को सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद सौंप दिए गए हैं। उनका कहना है कि लेखपाल संघ की मुख्य मांग 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति को दूर करना, पद नाम परिवर्तन, पुरानी पेंशन बहाली, नियत यात्रा भत्ता में वृद्धि, तहसील परिसर में पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, नेट सुविधा प्रदान की जाए।

Related Articles