Home » 25 साल से चली आ रही रंजिश ने फिर पकड़ी आग, जमकर पथराव व फायरिंग

25 साल से चली आ रही रंजिश ने फिर पकड़ी आग, जमकर पथराव व फायरिंग

by admin

आगरा। शनिवार को खंदौली के व्यपारियाँ मोहल्ले में एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षो में जमकर पथराव हुआ और उसके बाद फायरिंग भी हुई थी। लेकिन शनिवार की सुलगी आग रविवार तक शांत नहीं हुई। रविवार सुबह तड़के ही एक बार फिर यह दोनों पक्ष आमने सामने आ गए दोनों पक्ष में जमकर विवाद हुआ देखते ही देखते पथराव शुरु हो गया।

पथराव और फायरिंग होने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। क्षेत्रीय लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया।

मौके पर पहुँची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के साथ साथ तीन लोगो को हिरासत में लिया। इनमे से एक उपद्रवी को पुलिस ने खेतो में से गिरफ्तार किया जो छिपा बैठा था।

बताया जाता है कि व्यपारियाँ मोहल्ले में एक ही समुदाय के दो गुट नंगा और बावला गुट में 25 सालो से पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके कारण आये दिन इस मोहल्ले में विवाद होता रहता है। पुलिस कई बार इन पर कार्यवाही कर चुकी है लेकिन उपद्रवी शांत होने को तैयार नहीं है। पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है और उपद्रवियों पर उचित कार्यवाही करने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Comment