Home » ताजगंज क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक, पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी

ताजगंज क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक, पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी

by pawan sharma

Agra. थाना ताजगंज में पशु चोरों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है। अज्ञात चोर घरों से पशुओं की चोरी कर रहे है। थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव मियां पुरा में अज्ञात चोर दो भैंस चोरी करके ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

पूरा मामला थाना थाना ताजगंज के गांव मियांपुरा का है। रात में अज्ञात चोरों ने एक घर में दस्तक दी और उस घर से दो भैंस चोरी करके ले गए। पीड़ित को जागने पर जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई साथ ही क्षेत्र में पशु चोरी होने की पिछली घटना की भी जानकारी ली।

पीड़ित ने बताया कि बुढेरा से करीब 12 दिन पूर्व कलुआ उर्फ जितेंद्र पुत्र रमेश चंद के जानवरों को सफेद कलर की गाड़ी में सात आठ जानवरों को लाद कर ले जा रहे थे तभी कलुआ उर्फ जितेंद्र की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया जिससे चोर मौका पाकर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। गाड़ी का नंबर यूपी 80 B, N 6950 कार में सात आठ जानवर लदे हुए थे। तभी जितेंद्र ने पुलिस पर फोन कर दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस दे कार को अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने थाना ताजगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

Related Articles

Leave a Comment