Home » आगरा के शाहगंज में तालाब में डूबा किशोर, 20 घंटे से चल रही तलाश

आगरा के शाहगंज में तालाब में डूबा किशोर, 20 घंटे से चल रही तलाश

by admin
Teenager drowned in pond in Shahganj, Agra, search going on for 20 hours

आगरा (14 May 2022 Agra News)। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के घोसिया मस्जिद के पास कच्चा तालाब में 12 वर्ष का मासूम डूबा। 20 घंटे से चल रहा रेस्क्यू आॅपरेशन। शुक्रवार दोपहर को हुआ था हादसा।

शाहगंज थाना क्षेत्र के घोसिया मस्जिद के पास कच्चा तालाब में 12 वर्ष का किशोर मासूम डूब गया। इस घटना को लगभग 20 घंटे बीत चुके हैं। मासूम का पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू कार्य जारी है। नगर निगम की टीम और गोताखोर बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।#agranews

शुक्रवार दोपहर की घटना
12 साल का सोनू पुत्र शिव कुमार क्षेत्र में एक शादी समारोह में लाइट का काम करने आया था। दोपहर लगभग 1:00 बजे सोनू बाथरूम की कहकर भाग निकला। कच्चा तालाब के पास पहुंच गया। कच्चा तालाब कूड़े करकट से अटा पड़ा है। लोगों ने बताया कि लोग कूड़े का ढेर समझकर उस पर से निकलने का प्रयास करते हैं और गड्ढे में चले जाते हैं। ऐसा ही सोनू ने किया था। सोनू जैसे ही वहां से निकला, वह तालाब में डूबने लगा। यह देख एक महिला ने शोर मचाया।#newsinhindi

महिला की बात को लिया मजाक में
बताया जाता है कि उस समय नमाज का समय था और महिला वुजू कर रही थी। तभी उसने कच्चे तालाब में बच्चे को डूबता हुआ देखा। उसने शोर मचाया तो कुछ देर बाद लोग बाहर आए और कुछ नहीं मिला। लोगों ने महिला का भय बताना शुरू कर दिया। इस घटना को हल्के में लिया। रात को बच्चे को ढूंढते हुए लोग कच्चे तालाब पर पहुंचे। तब पता चला कि एक बच्चा डूबा है। तब लोगों को समझ में आया कि आखिरकार महिला की बात मान लेते और बच्चे को ढूंढने का प्रयास करते तो बच्चा बच सकता था।

रात को 10:00 बजे परिजनों को हुई सूचना
सोनू दोपहर 1:00 बजे काम के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तब क्षेत्र से सूचना मिली कि एक बच्चा कच्चा तालाब में डूब गया है। बच्चे के ना मिलने पर परिजन अब उसे अपना बच्चा बता रहे हैं।

20 घंटे पर चल रहा है रेस्क्यू
कच्चा तालाब में बच्चे को ढूंढने के लिए 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। रेस्क्यू टीम के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। अब लोग गोताखोरों के माध्यम से बच्चे के हिसाब को ढूढ़वाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles