Home » महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले पुजारी नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ आगरा में दी गयी तहरीर

महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले पुजारी नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ आगरा में दी गयी तहरीर

by admin
Tahrir given in Agra against priest Narasimhanand for making indecent remarks about women

Agra. यूपी के गाजियाबाद में डासना स्थित शिव शक्ति धाम के पुजारी यति नरसिंहानंद मुश्किल में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों नरसिंहानंद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को लेकर आगरा में सशक्त पीली सेना ने मोर्चा खोल दिया है। सशक्त पीली सेना की अध्यक्षा महिला कार्यकर्ताओं के साथ स्पीड कलर लैब पर एकत्रित हुईं और मार्च करते हुए हरीपर्वत थाना पहुँची। थाने के बाहर पहले उन्होंने प्रदर्शन किया। यति नरसिंहानंद के पोस्टरों को चप्पल से पीटा और फिर हरीपर्वत पर उनके खिलाफ तहरीर दी।

वायरल हुए वीडियो में नरसिंह नंद द्वारा राजनीति में जो महिलाएं है उनके लिए अभद्र टिप्पणी की है जिसे यहां बयां नही किया जा सकता है। इतनी गलत सोच किसी साधु की हो सकती है यह किसी को हजम नहीं हो रहा है इसलिए महिलाओं ने यति नरसिंह नंद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सशक्त पीली सेना की अध्यक्षा शबाना खंडेलवाल का कहना है कि महिलाओं के प्रति इतनी गंदी सोच रखने वाले यति नरसिंह नंद के खिलाफ आज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने समस्त नारी शक्ति का अपमान किया है जो अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

गौरतलब है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ गाजियाबाद में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। नरसिंहानंद के खिलाफ मसूरी थाने में भी मामला दर्ज किया गया। उनके खिलाफ धारा 504, 505, 509 और धारा 67 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। मामले दर्ज होने के बाद यति नरसिंहानंद ने सफाई दी है।

Related Articles