Home » गाजियाबाद में पांच साल की बच्ची में मंकी पॉक्स के लक्षण, मचा हड़कंप

गाजियाबाद में पांच साल की बच्ची में मंकी पॉक्स के लक्षण, मचा हड़कंप

by admin
Alert about monkey pox after corona in Agra, keeping an eye on these tourists

लखनऊ। गाजियाबाद में मंकी पॉक्स का केस। पांच साल की बच्ची में मिले लक्षण। जांच के लिए नमूने पुणे भेजे गए। डॉक्टर बोले, आम खाने से भी हो सकती हैं फुंसियां।

मंकी पॉक्स को लेकर पूरे विश्व में हड़कंप मचा हुआ है। अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इधर गाजियाबाद में पांच साल की बच्ची में लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। एक मीडिया वेबसाइट के मुताबिक, बिहार के पटना से पांच साल की बच्ची इलाज कराने गाजियाबाद के आरडीसी स्थित हर्ष ईएनटी अस्पताल आई थी। उसका बधिरपन का इलाज चल रहा है। उसके हाथ, चेहरे और शरीर पर दाने थे। सीनियर ईएनटी सर्जन डॉ. बीपी त्यागी ने बच्ची को अस्पताल में ही आइसोलेट कर दिया। स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। तब टीम पहुंची। बच्ची के पिता ने टीम को बताया कि बच्ची विदेश नहीं गई थी।

बच्ची के चाचा गए थे विदेश
उसके पिता के मुताबिक, बच्ची के चाचा अभी हाल ही में दुबई से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य बच्चो में भी ऐसे ही कुछ लक्षण हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जो फुंसियां शरीर में दिखाई दे रही हैं, वह आम खाने से भी हो सकती हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

ये जारी की गई है एडवाइजरी
स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि बुखार और शरीर में चकत्ते हों तो तत्काल ही जिले के सीएमओ या स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। एडवाइजरी के मुताबिक, मंकी पॉक्स से पीड़ित के शरीर में छाले निकल आते हैंं। पूरे शरीर में फुंसियां हो जाती हैं। ये दो से चार हफ्ते तक रहते हैं।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles