Home आगरा सुरेश चंद गर्ग चुने गए जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष, कार्यकारिणी घोषित

सुरेश चंद गर्ग चुने गए जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष, कार्यकारिणी घोषित

by admin

आगरा। दयालबाग क्षेत्र में उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव जनकपुरी की तैयारियां दिनों दिन परवान चढ़ रही हैं। आज रविवार को तपन फार्म हाउस पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और जनकपुरी महोत्सव को भव्यता के साथ साथ अनुशासित और मर्यादित रूप में मनाने का संकल्प लिया गया।

ताजनगरी के प्रमुख समाजसेवी और तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग को सर्वसम्मति से महोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया। दयालबाग क्षेत्र में अपनी लगन से जनकपुरी लाने वाले कर्मठ जनप्रतिनिधि भरत शर्मा को संयोजक बनाया गया। मनोज अग्रवाल (अछनेरा वाले), राम चरन शर्मा और राजीव जैसवाल (एक्साइड बैटरी) को संयुक्त रूप से महामंत्री चुना गया।

क्षेत्र के सम्मानित नागरिक वीके गर्ग (एल्डिको), राकेश अग्रवाल और डॉ. सतीश अग्रवाल के संरक्षकत्व में यह विशिष्ट सांस्कृतिक महोत्सव होगा।

अनूप अग्रवाल कोषाध्यक्ष, विजय मोहन गुप्ता और अश्विनी शर्मा सह कोषाध्यक्ष, राहुल गुप्ता स्वागताध्यक्ष, अखिलेश धर गौड़, दिनेश नौहवार, मधुसूदन टंडन, मनोज सिंह ढाबा और मानसिंह धाकड़ उपाध्यक्ष, अनिल सेंगर और अखिल बंसल समन्वयक, सौदान सिंह बघेल और पवन कुमार कैटरर्स मंत्री, तिलकधारी शर्मा और गिरीश अग्रवाल कार्यालय प्रभारी, दयानंद यादव और जितेंद्र चौधरी विशिष्ट सहयोगी, कुमार ललित, विशाल सक्सेना और दिनेश गौतम मीडिया प्रभारी बनाए गए।

बृजेश अग्रवाल, रवि चौधरी, पवन कुमार गुप्ता, सुनील सिंघल, जयेश अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल (अकाउंट्स होम), विनोद कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता और संतोष कुमार गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

रविंद्र गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंट, अमित दिवाकर और सुभाष गिरी विधिक सलाहकार के साथ-साथ विनोद गर्ग “मामा” और एसपी भरद्वाज को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: