Home » अचानक गैस प्लांट पहुंच महिला अधिकारी ने ऑक्सीजन देने से रोका तो तीमारदारों ने काटा हंगामा

अचानक गैस प्लांट पहुंच महिला अधिकारी ने ऑक्सीजन देने से रोका तो तीमारदारों ने काटा हंगामा

by admin
Suddenly the lady officer stopped giving oxygen to the gas plant, then the timbers created a ruckus

Agra. कोरोना संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हो रहा है जितनी तेजी से साँसों के मरीज बढ़ रहे हैं उसी रफ्तार के साथ आगरा शहर में ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ती चली जा रही है। शहर में कई ऑक्सीजन प्लांट है जहां से जिला प्रशासन सप्लाई कराने का प्रयास कर रहा है लेकिन इसके बावजूद समुचित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सोमवार को टेढ़ी बगिया स्थित राम मनोहर गैस प्लांट पर घंटों लाइन में लगने और मरीज के सभी दस्तावेज जमा करने के बाद ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मिला लेकिन मौके पर पहुंची एक महिला प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें रुकवा दिया जिसके बाद लोगों ने गैस प्लांट पर जमकर हंगामा काटा। लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए महिला प्रशासनिक अधिकारी के हाथ जोड़ते रहे लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और सभी को बाहर निकलवा दिया।

यह पूरा मामला राम मनोहर गैस प्लांट का है। बताया जाता है कि ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए काफी समय से लोग प्लांट के बाहर खड़े हुए थे। उनसे मरीजों के सभी दस्तावेज जमा कराए गए। उसके बाद उन्हें गैस सिलेंडर देने की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन इतने में ही एक महिला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने गैस सिलेंडर की सप्लाई को रुकवा दिया जिससे मरीजों के तीमारदार आक्रोशित हो उठे और उन्होंने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोग तो महिला प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ जोड़ने लगे और ऑक्सीजन गैस सिलेंडर ले जाने की मिन्नतें व गुहार लगाने लगे लेकिन महिला अधिकारी ने मानवता की सारी संवेदनाए तार तार कर दी और सिलेंडर नहीं ले जाने दिये जिसे देख परिजनों में चीखपुकार मच गई।

बताया जाता है कि महिला प्रशासनिक अधिकारी ने ऑक्सीजन के सिलेंडरों को ब्लैक किए जाने की सूचना पर यह कार्यवाही की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके यह वीडियो खासा वायरल हो रहे हैं जिसमें महिला प्रशासनिक अधिकारी ने लोगों से ऑक्सीजन के भरे सिलेंडर वापस करा लिए और उन्हें ले जाने पर रोक लगा दी।

Related Articles