Home » स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स प्रोग्राम के तहत छात्र पढ़ेंगे कानून का पाठ

स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स प्रोग्राम के तहत छात्र पढ़ेंगे कानून का पाठ

by admin

आगरा। शासन स्तर से स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इस प्रोग्राम के जरिए पुलिस अधिकारी जनपद आगरा के तमाम स्कूलों में जाकर छात्र एवं छात्राओं के बीच में पुलिस मित्रता की भावना पैदा कर रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर हुई है।

दरअसल गुरुवार को अभियान की शुरुआत के प्रथम चरण में सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में पढ़ने वाले छात्रों को कानून का पाठ पढ़ाया। यदि किसी आदमी की हत्या हो जाती है तो आरोपी को किन धाराओं में गिरफ्तार किया जाता है। यानी आईपीसी इंडियन पेनल्टी कोड 302 के अंतर्गत उसके सजा का प्रावधान क्या है। इसके अलावा तमाम धाराओं का ज्ञान देते सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान स्कूली बच्चों के अंदर पुलिस मित्रता की भावना पैदा कर रहे थे।

सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बताया कि शासन स्तर से शुरू किए गए स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम में जनपद आगरा के 45 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। इन 45 स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को पुलिस कैसे काम करती है, जिले के अधिकारी जिलाधिकारी और एसएसपी आगरा का काम क्या होता है, थाने में हवालात कहां होती है, थानेदार का काम क्या होता है। और उससे नीचे के अधिकारी क्या करते हैं। इन सभी बातों का ज्ञान दिया जा रहा है।

राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों को सीओ ताज सुरक्षा ने कानून का पाठ पढ़ाया। इसके अलावा इस कार्यक्रम का एक नोडल ऑफिसर स्कूल के शिक्षक को बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अलावा स्कूल प्रोग्राम के नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारी भी तय की गई है कि स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुलिस के हर एक कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाए।

राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ सत्यप्रकाश का कहना था कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम में भाग लेने वाले बच्चों में जोश और जज्बा देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राएं कार्यक्रम से प्रभावित होकर कानून की जानकारी ले रहे हैं।

शासन स्तर से शुरू किए गए स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम में के प्रथम चरण में राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज के छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान अप्रैल तक जारी रहेगा जिसमें ताजनगरी के 45 स्कूलों को चिन्हित कर उनमे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles