Home » अपहरण में एबीवीपी कार्यकर्ता का हाथ होने से विरोध में छात्र संगठन, एनएसयूआई ने फूंका एबीवीपी का पुतला

अपहरण में एबीवीपी कार्यकर्ता का हाथ होने से विरोध में छात्र संगठन, एनएसयूआई ने फूंका एबीवीपी का पुतला

by pawan sharma

आगरा। बीती रात थाना ताजगंज क्षेत्र में स्कोर्पियो से गलत नीयत से युवती को उठाने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर आंदोलन प्रमुख शैलेन्द्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से अन्य छात्र संगठनो में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इस घटना से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को खंदारी कैंपस के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्तओं ने इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय
विद्यार्थी परिषद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

बुधवार रात को अपनी जॉब कर घर वापस लौट रही युवती को शैलेन्द्र चौधरी ने अपने साथी के साथ सरेराह बुरी नीयत से उठाया था जिसे पुलिस ने धांधूपुर के पास से सकुशल बरामद किया था।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस घटना ने भाजपा के अनुसांगिक छात्र संगठन के चरित्र को सभी के सामने लाकर रख दिया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा पार्टी अब इस पर कुछ बोलना नही चाहती है। इससे साफ है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुतला फूँकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि एबीवीपी संगठन महिला विरोधी है। इससे पहले भी इसी संगठन का एक पदाधिकरी ऐसी हरकत कर चुका है। इसलिए भाजपा के इस संगठन पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment