Home » आगरा मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान स्ट्रैचिंग जैक का हिस्सा गिरा, एक घायल

आगरा मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान स्ट्रैचिंग जैक का हिस्सा गिरा, एक घायल

by admin

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज के अचानक टूट जाने की घटना को अभी कुछ घंटे ही बीते थे कि आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के स्ट्रेचिंग जेक के गिरने की घटना ने इसे पूरी तरह से ताजा कर दिया।

आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो के निर्माण कार्य के निर्माण कार्य के दौरान भारी-भरकम स्ट्रैचिंग जैक का टुकड़ा गिर गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, साथ ही जैक का हिस्सा एक एटीएम में जा घुसा। स्ट्रेचिंग जेक के गिरने से चारों ओर हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकजुट हो गए और मेट्रो के अधिकारियों को कोसने लगे।

घटना लगभग सुबह 11:00 बजे की बताई जा रही है। हर व्यक्ति अपने ऑफिस और काम पर पहुंचने की जद्दोजहद में फतेहाबाद रोड से गुजर रहा था। तभी अचानक से मेट्रो के चल रहे निर्माण कार्य के दौरान स्ट्रैचिंग जैक का हिस्सा गिर गया। जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे एक युवक आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही लोगों ने वोट दौड़ लगाना शुरू कर दिया घायल हुए व्यक्ति को उठाया गया। वहीँ लोग मेट्रो की लापरवाही के चलते मेट्रो अधिकारियों को कोसने लगे।

टला बड़ा हादसा, एटीएम में घुसा जैक का टुकड़ा

गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ उस समय लोग साइड से निकल रहे थे। भीड़ नहीं थी नहीं तो बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। इस हादसे में एक बैंक का एटीएम क्षतिग्रस्त हो गया।

आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार राय ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान स्ट्रैचिंग जैक का एक टुकड़ा गिर गया था। इस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का निजी अस्पताल में समुचित इलाज करा कर उसे सुरक्षित घर भेजा जा चुका है। आगरा मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान पूरी तरह से सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment