Home » लॉक डाउन के बीच दो पक्षों में हुआ पथराव, वीडियो वायरल

लॉक डाउन के बीच दो पक्षों में हुआ पथराव, वीडियो वायरल

by admin

आगरा। लॉक डाउन का अनुपालन में लगी आगरा पुलिस लोगों को घरों से ना निकलने की हिदायत दे रही थी, इसी बीच दो गुटों में पथराव होने की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिये। पथराव की सूचना मिलते ही आनन-फानन में क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक उपद्रवी फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल पहुँच जांच पड़ताल की और उपद्रवियों को चिह्नित करने में जुट गई।

घटना छत्ता थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि जीवनी मंडी स्थित मस्ता की बगीची में खाली जगह पड़ी हुई है। सोमवार दोपहर लॉक डाउन के बीच कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। एक युवक ने शॉट मारा, गेंद एक घर में पहुँच गयी और घर के किसी के लग गयी। गेंद लगने को लेकर कहासुनी होने लगी और विवाद शुरू हो गया। 

दोनों ओर से विवाद होने के बाद मारपीट शुरू हो गयी और विवाद पथराव में बदल गया। दोनों ओर से घरों की छतों से भी ईंट पत्थर फैंके गए। बताया जाता है कि तकरीबन 15 मिनट तक पथराव होता रहा। सूचना पर फोर्स पहुंच गई। मगर पथराव करने वाले भाग खड़े हुए।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर उपद्रवी नही मिले हैं लेकिन इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

Related Articles