Home » आगरा जिले में इकलौते नेहरू पार्क से प्रतिमा हुई गायब, भूमाफियाओं का कब्जा

आगरा जिले में इकलौते नेहरू पार्क से प्रतिमा हुई गायब, भूमाफियाओं का कब्जा

by admin

आगरा। आगरा ग्वालियर रोड पर स्थित नगला विधिचन्द्र में आगरा जिले का इकलौता नेहरु पार्क है और उसमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल लाल नेहरू की प्रतिमा लगी हुई थी लेकिन पिछले दो सालों से पार्क से नेहरू की प्रतिमा गायब है। यह पार्क विकास की राह देख रहा है लेकिन सब कुछ जानते हुए भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इस ओर कोई ध्यान नहीं है बल्कि वो अन्य मुद्दों को लेकर सड़को पर दिखाई दे रहे हैं। अपनी धरोहर को बचाने के लिए उनमें कोई रुचि नहीं है। जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर अंग्रेजो से लोहा लिया और देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। आज उस कांग्रेस नेता की स्मृति में बने पार्क को काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुला दिया है। पार्क में उनकी प्रतिमा लगाए जाने के लिए अभी तक कोई आंदोलन या प्रदर्शन तक नहीं हुआ है।

आगरा ग्वालियर रोड पर स्थित नगला विधिचन्द्र में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में बना 50 वर्ष पुराना पार्क में है जिसमे पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ती लगी हुई है। वर्षों पुराने पार्क व मूर्ति अब क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस पार्क के जीर्णोद्धार व खराब हो चुकी नेहरू की मूर्ति को बदलवाने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा बदलने, पार्क के जीर्णोद्धार और उसे भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से बचाने की गुहार लगाई है। बताते चलें कि भूमाफियाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को ही गायब कर दिया है जिसे लगवाने के लिए वो लगातार पत्राचार कर अधिकारियों से भी मिल रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है।

यूपी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि नगला विधिचन्द्र में एकलौता नेहरू पार्क है जिसमें 1967 से देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल लाल नेहरू की प्रतिमा विराजमान रही है लेकिन अब यह पार्क विकास की राह देख रहा है। प्रतिमा भी जीर्णशीर्ण हो चुकी है। प्रशासन व लोगों की अनदेखी के चलते भूमाफियाओं ने पार्क पर अवैध कब्जा कर लिया है जिससे ग्रमीणों में आक्रोश व्याप्त है।

उपेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 जून 2018 में व्यक्तिगत रूप से क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर तत्कालीन जिलाधिकारी आगरा को इस पार्क के सौंदर्यीकरण पत्र दिया था जिस पर कार्यवाही के आदेश भी हुए लेकिन भूमाफियाओं ने पार्क की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से दिसंबर 2018 को इस पार्क से मूर्ति ही गायब कर दी। इस घटना के बाद कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तो मौके पर पहुँचे पुलिस व प्रशासन ने सभी को पार्क का सौंदर्यीकरण और नई प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन दिया लेकिन आज लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रतिमा नहीं लग पाई है।

Related Articles