Home » आगरा आये सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

आगरा आये सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

by admin
State President of SP Lohia Vahini, Dr. Ramkaran Yadav, who came to Agra, attacked the BJP government

Agra. ‘भारतीय जनता पार्टी झूठ और लोगों को गुमराह करने की राजनीति करती है। किसान का उत्पीड़न किया जा रहा है तो महंगाई की मार आम उपभोक्ता झेल रहा है लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है। उसे आम जनमानस से कोई सरकार नहीं है’ यह कहना था आगरा आये समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल का।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की ओर से कालिंदी विहार स्थित नगला रामबल में गांव-गांव दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल मौजूद रहे। आगरा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें तलवार भी भेंट की गई।

गांव-गांव दलित संवाद कार्यक्रम को डॉ रामकरन निर्मल ने संबोधित किया और दलित समाज के लोगों से वार्ता भी की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से दलित समाज के लिए किए गए कार्य को सभी के सामने रखा, साथ ही भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चरम पर है। महंगाई कमर तोड़ रही है, किसान परेशान है और भाजपा आम जनमानस को गुमराह करने की राजनीति कर रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की ऐसी कई योजनाओं को भी सभी के सामने रखा जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने लोगों से इस बार समाजवादी पार्टी को वोट करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सपा की मुखिया अखिलेश यादव जनता की दुख दर्द को समझते हैं, इसलिए वह उनके बीच भी रहते हैं लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। रामकरन ने कहा कि पूरे प्रदेश में गांव-गांव दलित संवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से दलित समाज को पार्टी से जोड़ना है। भाजपा की पोल खोलनी है जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में व्यक्ति भाजपा के झूठ का पर्दाफाश कर समाजवादी पार्टी को अपना वोट दे सकें।

Related Articles