Home » श्रीनाथ जल सेवा समिति ने की तीमारदारों की सेवा

श्रीनाथ जल सेवा समिति ने की तीमारदारों की सेवा

by pawan sharma

आगरा। मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गरीब तीमारदारों की सेवा करने के उद्देश्य को लेकर श्रीनाथ निशुल्क जल सेवा समिति की ओर से नई इमरजेंसी में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से संस्था के जुड़े सभी सदस्यों ने मरीजों के तीमारदारों को गाजर का हलवा और सर्दी से बचाने वाली अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। खाद्य सामग्री को पाकर मरीजों के तीमारदार काफी उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। इस सेवा कार्य की शुरुआत श्रीनाथ निशुल्क जल सेवा समिति के अध्यक्ष ने की।

करीब 2 घंटे तक यह सेवा कार्य एस एन इमरजेंसी में चला और मरीजो के तीमारदारों को गाजर का गर्म हलवे के साथ साथ ठंड से बचाने वाली खाद्य सामग्री वितरित की गई।

संस्था के जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था हर वर्ष मकर संक्रांति के उपलक्ष में इस सेवा कार्य को अंजाम देती है। हर वर्ष यहाँ पर खिचड़ी का वितरण किया जाता था लेकिन इस बार संस्था ने तीमारदारों को गाजर का हलवा और अन्य सामग्री वितरित की है।

Related Articles

Leave a Comment