Home » श्रीमद्बागवत कथा विश्राम के बाद हवन व भंडारे का हुआ आयोजन

श्रीमद्बागवत कथा विश्राम के बाद हवन व भंडारे का हुआ आयोजन

by admin

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम में श्रीमद्बागवत कथा विश्राम के बाद आज हवन व भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में बाह, पिनाहट सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया।

हवन में कथा आयोजक संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा सहित समस्त परिवारीजनों ने आहूति दी। विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न कराया गया। इसके उपरान्त दोपहर से देर शाम तक भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं श्रीमद्भागवत कथा का प्रसाद ग्रहण किया। सर्व प्रथम कथा वाचक डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर ने प्रसाद ग्रहण करने के उपरान्त भंडारे का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वृन्दावन से आए 200 से अधिक संत, भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु दुबे, भाजपा युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, युक्ति शर्मा, रामकुमार शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment