Home » श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे पास महज एक दिन का पेट्रोल

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे पास महज एक दिन का पेट्रोल

by admin
Sri Lankan Prime Minister said, we have only one day's petrol

नई दिल्ली (16 May 2022 International News)। श्रीलंका के प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन, कहा हमारे पास सिर्फ एक दिन का पेट्रोल। विपक्ष बोला— 1991 की भारत जैसी स्थिति। सभी राजनीतिक दल एक साथ आएं।

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में नाइट कफ्र्यू लगा दिया गया है। यह सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। इधर देर शाम प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश को संबोधित किया। कहा कि हमारे पास महज एक दिन का पेट्रोल बचा है। तीन आॅयल टैंकर कोलंबो पोर्ट पर हैं। अब स्थिति यह है कि हम इसका भुगतान डॉलर में नहीं कर सकते। इस कारण देश को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है।#srilankacrisis

बुरा दौर जल्द गुजर जाएगा
देश के हालातों को जनता के बीच रखते हुए कहा कि हम इसे जल्द ही दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंकन एयरलाइन को प्राइवेट सेक्टर को सौंपा जाएगा। इस एयरलाइन में 45 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हालात बेहद खराब हैं। मगर यह बुरा दौर जल्द ही गुजर जाएगा।#moonnews

लोग मेरा साथ दें
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दो माह तक उनका साथ दें। आर्थिक संकट का हवाला देते हुए कहा कि अब हालात यह हैं कि 14 लाख कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी फंड नहीं है।

सभी दल एक साथ आएं
श्रीलंका में विपक्ष के नेता सांसद हर्षा डी सिल्वा ने कहा कि इस वक्त देश की मौजूदा स्थिति 1991 की भारत जैसी है। उस समय सभी भारतीय राजनीतिक दल एकजुट थे, इसके बाद भारत संकट से बाहर आ गया। ऐसा ही हमारे देश को करना होगा। यह तभी संभव होगा, जब श्रीलंका में भी सभी राजनीतिक दल एक साथ आ जाएं। राष्ट्रपति इसके लिए कार्य योजना बनाएं।

Related Articles