Home » श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी ने राधा कृष्ण के बाल स्वरूप के साथ की यमुना आरती, लिया यह संकल्प

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी ने राधा कृष्ण के बाल स्वरूप के साथ की यमुना आरती, लिया यह संकल्प

by pawan sharma

आगरा। श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट को स्वच्छ बनाने के साथ साथ उस घाट पर यमुना मैया की आरती करते हुए एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अभियान को एक वर्ष पूरे होने पर सोसायटी की ओर से यमुना के दूसरी ओर वाले यमुना घाट मथुरा पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ साथ जन्माष्ठमी महोत्सव की शुरुआत की है। सोमवार देरशाम समिति की ओर से राधा संग कान्हा के बाल स्वरूपों के साथ यमुना मैया की आरती की और जन्माष्ठमी महोत्सव की शुरुआत की। इस महोत्सव के दौरान जन्माष्टमी पर्व तक हर रोज धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्री बांंके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि पिछले साल जन्माष्टमी पर्व पर यमुना मैया की आरती का सिलसिला शुरू हुआ था जिसे एक साल पूरा हो गया है। वर्ष भर तक हर सोमवार को सोसायटी की ओर से कैलाश मंदिर के यमुना घाट की सफाई के साथ यमुना मैया की आरती की जा रही है। एक साल पूरा होने पर कैलाश मंदिर की दूसरी तरफ वाले यमुना घाट मथुरा क्षेत्र में घाट की सफाई अभियान की शुरुआत चौक पूजन करके की गई है। अब दूसरी ओर वाले घाट पर भी हर सोमवार को यमुना मैया की आरती होगी।

कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि और प्रकाश गिरि ने बताया कि वर्ष भर इस अभियान के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न अभियान चलाए गए। यमुना मैया को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए आम जनमानस को जागरूक बनाने के लिए हर सोमवार को यमुना मैया की आरती की गई। आज राधा संग कृष्ण के स्वरूपों के साथ यमुना मैया की आरती की गयी। श्री कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि, प्रकाश गिरि ने आरती कराई। जन्माष्टमी तक हर रोज धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री कृष्ण रुप सज्जा सहित अलग अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान युवराज गोस्वामी पावनी सारस्वत जेडी चाहर सुषुमलता सारस्वत नकुल सारस्वत अमन सारस्वत अभिषेक गर्ग सागर गिरी उमाकांत सारस्वत मदन गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment