Home » गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला स्पाई कैमरा, सैकड़ों लड़कियों की वीडियो हार्ड डिस्क में, आरोपी गिरफ़्तार

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला स्पाई कैमरा, सैकड़ों लड़कियों की वीडियो हार्ड डिस्क में, आरोपी गिरफ़्तार

by admin
Spy camera found in girls hostel bathroom, videos of hundreds of girls in hard disk, accused arrested

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस के पहुंचने के बाद रोने लगी लड़कियां, मकान मालिक के घर में मिली लैब, लैब से कंप्यूटर-हार्ड डिस्क बरामद

गर्ल्स हास्टल के बाथरूम से स्पाई कैमरा मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना के आरोपी मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से कंप्यूटर हार्ड डिस्क समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं, साथ ही लड़कियों के बनाये गए न्यूड वीडियो भी बरामद किए गए है। यह पूरी घटना प्रयागराज की है जिसने पूरे प्रयागराज को हिलाकर रख दिया है।

ऐसे हुआ स्पाई कैमरे का खुलासा

मामला प्रयागराज के थाना कचेहरी रोड का है। क्षेत्रीय निवासी आशीष खरे ने अपने घर के एक हिस्से में गर्ल्स हास्टल बना रखा था। बृहस्पतिवार की सुबह वहां रहने वाली एक छात्रा नहाने के लिए गई। शावर से पानी कम आ रहा था। उसने सोचा कि शावर में कुछ फंस गया। उसने दो तीन बार हिलाया तो शावर में लगा कैमरा नीचे गिर गया। स्पाई कैमरा देख छात्रा सन्न रह गई। उसने तुरंत अन्य छात्राओं को बताया तो हड़कंप मच गया। कुछ ने अपने घर वालों को इस घटना से अवगत करा दिया।

आरोपी के लैब तक पहुँची पुलिस

गर्ल्स हॉस्टल में स्पाई कैमरा मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। जांच पड़ताल करने के बाद तुरंत पुलिस ने मकान मालिक आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया औऱ सख्ती से पूछताछ की और उसके कंप्यूटर लैब तक पहुँच गए।

कंप्यूटर और हार्ड डिस्क बरामद

पुलिस ने आरोपी के कमरे से कंप्यूटर, नौ हार्ड डिस्क, डिजिटल वीडियो रिकार्डर समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। उसने छह डायरियों में अलग अलग सैकड़ों लड़कियों के नंबर लिखे थे। एक डिब्बे में करीब 100 से अधिक लड़कियों की पासपोर्ट साइज फोटो भी रखे थे। सीओ समेत तमाम अधिकारियों ने आशीष से पूछताछ की।

टेक्नीशियन की तलाश

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस उस टेक्नीशियन की भी तलाश कर रही है जिसने शावर में कैमरा फिट किया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिससे उसका पता लग सके। उस वारदात में शामिल उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। आरोपी के घर से जो कंप्यूटर, हार्ड डिस्क तथा अन्य चीजे जो बरामद की है उन्हें सील कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

वीडियो बेचे जाने की भी जांच

कचहरी रोड पर गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा मिलने के बाद छात्राएं सन्न हैं। वे बुरी तरह से डरी हुई हैं। पुलिस जब पहुंची तो तमाम लड़कियां रो रहीं थीं। आरोपी के कमरे से पुलिस को डिजिटल वीडियो प्लेयर, कंप्यूटर, नौ हार्ड डिस्क आदि तमाम चीजें बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सभी को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि इतने सारे वीडियोज के माध्यम से आशीष कहीं लड़कियों को ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था। यह भी आशंका है कि वह इन वीडियोज को ग्रे मार्केट में भी बेच सकता है।

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

पुलिस ने दोनों आशंकाओं के आधार पर आशीष खरे से पूछताछ की। उसके मोबाइल को भी चेक किया गया। आशीष ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसी ने शावर में कैमरा लगवाया था लेकिन उसने वीडियो कहीं भी नहीं बेचा। न ही किसी लड़की को ब्लैकमेल किया। वह वीडियोज को खुद ही देखता था। पुलिस ने लड़कियों से भी बात की। बुरी तरह से डरी हुई लड़कियों ने बताया कि उन्हें इस बात की कल्पना भी नहीं थी कि आशीष ऐसी गिरी हुई हरकत कर सकता है।

ब्लैकमेलिंग की बात से इनकार

सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल अभी तक दोनों आशंकाओं की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जाएगा। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने वीडियोज सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों या अन्य किसी को दिया कि नहीं। आशीष के कमरे से एक मॉनीटर, चार रैम, नौ हार्ड डिस्क, दो डिजिटल वीडियो रिकार्डर, दो एडाप्टर, एक सीपीयू, तीन सिम, छह डायरी (जिसमें लड़कियों के फोन नंबर लिखे हैं) एक डिब्बा (100 से अधिक लड़कियों की पासपोर्ट साइज फोटो) तथा तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं।

Related Articles