Home » कल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान, घर—घर जाकर पूछेंगे आपकी सेहत का हाल

कल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान, घर—घर जाकर पूछेंगे आपकी सेहत का हाल

by admin
Special communicable disease control campaign will start from tomorrow, will go door to door and ask about your health

आगरा। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को शुक्रवार से चलेगा विशेष अभियान। घर—घर जाकर पूरा जाएगा आपकी सेहत का हाल।

मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए जनपद शुक्रवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान के तहत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता सहित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। आगरा कॉलेज क्रीड़ांगन स्थल से शुक्रवार को सुबह दस बजे सुभाष पार्क तक रैली निकालकर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। पूरे माह वेक्टर जनित रोगों जैसे- मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए जागरुकता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वेक्टर बार्न डिजीज के एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा घर-घर जाकर दस्तक देंगी और लोगों को जागरुक करेंगी। उनकी सेहत का हाल पूछेंगी।

डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि अभियान में एक दर्जन से अधिक विभाग शामिल रहेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग आदि विभागों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर उन्हें चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भिजवाने का काम करेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF……

Related Articles

Leave a Comment