Home » स्वामी रामभद्राचार्य जी की बुद्धि शुद्धि के लिए सपा छात्र सभा ने किया हवन, इस बयान को लेकर नाराज़

स्वामी रामभद्राचार्य जी की बुद्धि शुद्धि के लिए सपा छात्र सभा ने किया हवन, इस बयान को लेकर नाराज़

by admin

Agra. ‘इस समय राजनीति में दोहरा गेम खेला जा रहा है और उस गेम को भारतीय जनता पार्टी खेल रही है। एक तरफ मरणोपरांत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाता है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया द्वारा कोठी मीना बाजार में कराई जा रही रामकथा के अंतर्गत कथावाचक स्वामी रामभद्राचार्य स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के लिए विरोधी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह कैसा चरित्र है और कैसा राजनीतिक परिदृश्य?’ यह कहना था सपा छात्र सभा के नेता अमित यादव का जिन्होंने
कथावाचक स्वामी रामभद्राचार्य की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया।

समाजवादी पार्टी छात्र सभा के कार्यकर्ता अमित यादव के नेतृत्व में दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता की प्रतिमा पर पहुँचे। यहाँ सभी ने मिलकर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। यह यज्ञ स्वामी रामभद्राचार्य की बुद्धि शुद्धि के लिए किया गया। उनके द्वारा स्व. मुलायम सिंह यादव को लेकर दिए गए बयान को लेकर दिए गए बयान से सपाई आहत है। सपा छात्र सभा नेता अमित यादव का ने कहा कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म भूषण प्रदान कर रही है। वहीं दूसरी तरफ आगरा में हो रही श्रीराम कथा में धर्म की जगह राजनीतिक बयान देकर हमारे महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है।

सपा छात्र सभा नेता अमित यादव ने बताया कि आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। इस कथा को भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया करा रहे है। कथावाचक भी स्वामी रामभद्राचार्य है। जिस दिन से कथा शुरू हुई है स्वामी रामभद्राचार्य भाजपा को बढ़ाने के लिए राजनीतिक और विवादित बयान दे रहे है। उन्होंने राम कथा में कहा कि ‘मरे मुलायम कांशीराम जोर से बोलो जय श्री राम’ जो कि विवादित और शर्मनाक बयान दिया है। स्वामी रामभद्राचार्य धर्म का प्रचार कर रहे हैं और व्यास गद्दी जैसे सम्माननीय स्थान पर बैठे हुए हैं। इस तरह का राजनीतिक बयान उनकी बीजेपी की मानसिकता को दर्शा रहा है।

सपाइयों का कहना है कि कथा वाचक स्वामी रामभद्राचार्य यहाँ पर भाजपा का एजेंट बनकर कथा कर रहे हैं। इसलिए तो ऐसे विवादित बयान दे रहे है। जिससें हिन्दू को भाजपा से जोड़कर भाजपा को चुनावी फायदा मिल सके। वहीं दूसरी तरफ इस तरह के आचार्यों से हमारे महापुरुषों दलित व पिछड़ों का अपमान करा रही है। ऐसा लगता है कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसी वजह से हमने दीवानी चौराहे पर भारत माता की मूर्ति के सामने स्वामी रामभद्राचार्य के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया है। जिससे भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें। वह इस तरह के राजनीतिक बयान ना दें।

Related Articles

Leave a Comment