Home » मोदी की रैली में जा रहे आवारा पशुओं की चपेट में आये सपा नेता के साथ यह क्या हुआ

मोदी की रैली में जा रहे आवारा पशुओं की चपेट में आये सपा नेता के साथ यह क्या हुआ

by pawan sharma

आगरा। समाजवादी विकास विजन एवं ‘सामाजिक न्याय कार्यक्रम’ शिरकत करने जा रहे वरिष्ठ नेता राम सहाय यादव और अन्य कार्यकर्ताओं आवारा पशुओं की भगदड़ की चपेट में आ गए। इस घटना में सपा नेता रामसहाय यादव सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगो ने सपा नेता को बचाया। गंभीर रूप से घायल सपा नेता रामसहाय यादव का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहाँ जनकी स्थिति समान्य बनी हुई है।


बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के विरोध में और भाजपा के झूठ को जनता के सामने लाने के लिए सपा की ओर से समाजवादी विकास विजन एवं ‘सामाजिक न्याय कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है। सपा नेता रामसहाय यादव इसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे तभी फतेहाबाद रोड स्थित बमरौली कटारा से समौगर मार्ग के बीच आवारा पशुओं से परेशान क्षेत्रीय किसान सैकड़ों की संख्या में आवारा पशुओं को कोठी मीना बाजार में प्रधानमंत्री की जनसभा में ले कर जा रहे थे।

सपा नेता राम सहाय को देख किसानों ने उन्हें अपने साथ मोदी की जन सभा में चलने का आग्रह किया तो सपा नेता सहाय यादव किसानों को समझाने लगे। इसी दौरान किसानों ने पशुओं को खदेड़ना सुरु कर दिया। पशुओं के बेरिकेटिंग पर पहुँचते ही पुलिस ने भी लाठीचार्ज करके पशुओं को खेतों की ओर भगा दिया लेकिन इस बीच सपा नेता रामसहाय यादव पशुओं के बीच आ गए। कई पशु तो सपनेता के ऊपर से निकल गए जिसे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान कुछ सपाइयों ने पुलिस पर धककमुक्की के आरोप लगाए जिसके बाद यह घटना होने की बात कही। अस्पताल पहुँचे सपाइयों ने इस घटना की निंदा भी की।

इस दौरान सपा नेता हरेन्द्र प्रधान, सौरभ यादव, राजवीर लवानियां, कुसुम लता यादव, मीना चाहर, गुडिय़ा यादव, लक्ष्मी यादव, लखेन्द्र यादव भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Comment