Agra. मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए शनिवार को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। ताजमहल में तकरीबन उन्होंने एक घंटा बिताया और ताजमहल को करीब से देखा। ताजमहल की बेहद खूबसूरती और उसकी नक्काशी को देख दोनों ही काफी उत्साहित नजर आए।
बताया जाता है कि तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन की 10वीं मैरिज एनिवर्सरी थी। इस दिन को बेहद खास बनाने के लिए अभिनेता अल्लु अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ ताज का दीदार करने आये थे। दोनों लगभग सुबह लगभग 7:00 बजे ताजमहल पहुंचे। ताजमहल में प्रवेश के बाद दोनों मोहब्बत की निशानी के सामने रूमानी अंदाज में नजर आए। एक-दूसरे का हाथ थामे उन्होंने ताजमहल का भ्रमण किया। इन लम्हों को यादगार बनाने के लिए उन्हें कैमरे में भी कैद किया। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी के साथ सेंट्रल टैंक और मुख्य मकबरे पर रोमांटिक अंदाज में फोटो भी खिंचवाए। मैरिज एनिवर्सरी पर ताजमहल के दीदार की खुशी दोनों के चेहरे पर अलग से झलक रही थी।
साउथ के इस सुपर स्टार को पर्यटकों ने पहचान लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाने का प्रयास किया लेकिन उनके साथ बाउंसर चल रहे थे। उन्होंने किसी पर्यटक को उनके नजदीक नहीं आने दिया। इससे उनके प्रशंसकों में मायूसी भी दिखी।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9