Home » फिर से नायक बने सोनू सूद, अपने पैरों पर दौड़ सकेगी छात्रा प्रज्ञा, ट्वीट से मांगी थी मदद

फिर से नायक बने सोनू सूद, अपने पैरों पर दौड़ सकेगी छात्रा प्रज्ञा, ट्वीट से मांगी थी मदद

by admin

गौरखपुर। एलएलबी की पढ़ाई कर ही गौरखपुर विवि की छात्रा प्रज्ञा अब अपने पैरों पर दौड़ सकेगी। जब अपनों ने मुंह मोड़ लिया तो उसके लिए इंसानियत के देवता बने अभिनेता सोनू सूद। उनकी मदद से प्रज्ञा के दोनों घुटनों का बुधवार को दिल्ली में सफल ऑपरेशन हो गया। करीब छह महीने से घुटने का दर्द झेलते हुए दिव्यांग का जीवन जी रही प्रज्ञा का कष्ट जन्माष्टमी के दिन आखिरकार दूर हो ही गया। हर ओर से निराशा के बाद प्रज्ञा ने फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर मदद मांगी थी। सोनू सूद ने अपने वैशाली निवासी मित्र डॉक्टर अखिलेश यादव से प्रज्ञा का उपचार करने को कहा। बुधवार को प्रज्ञा का सफल ऑपरेशन हुआ। अब छात्रा के घर में खुशी का माहौल है। उन्होंने सोनू सूद और चिकित्सक अखिलेश यादव को अपने आराध्य देव श्री कृष्ण बताते हुए आभार जताया। छात्रा के पिता ने कहा कि कलयुग में सोनू सूद और चिकित्सक हमारे लिए श्री कृष्ण भगवान की तरह अवतरित हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रही प्रज्ञा मिश्रा लॉकडाउन से 1 महीने पहले फरवरी माह में सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। हादसे में उसके दोनों घुटनों की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद लॉकडाउन लग गया तो परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। छात्रा ने शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही। इसके लिए डेढ़ लाख रुपए इंतजाम करने को कहा। इतने रुपए की मदद के लिए परिजनों ने हर संभव प्रयास किए। लेकिन हर ओर से निराशा मिली तो उसने थक हार कर अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट किया। उधर से जवाब आया कि दिल्ली आइए, डॉक्टर से बात हो गई है। इसके बाद प्रज्ञा अपने परिजनों के साथ दिल्ली पहुंच गई। छात्रा के पहुंचते ही उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। बुधवार देर शाम छात्रा के घुटनों का डॉक्टर अखिलेश यादव ने ऑपरेशन किया जो कि सफल रहा।

छात्रा के पिता के अनुसार उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सोनू सूद और चिकित्सक ने जो इंसानियत दिखाई है। वह अपना सगा भी नहीं कर सकता। मेरी बिटिया ठीक है, बिटिया के साथ वह दिल्ली में ही मौजूद है। सफल ऑपरेशन के बाद हमें महसूस हुआ है कि वाकई में धरती पर चिकित्सक के रूप में अभी भी भगवान मौजूद हैं।

Related Articles