Home » पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक के बेटे ने डॉ. अलका सेन पर लगाया ये आरोप, फेसबुक पर डाली पोस्ट

पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक के बेटे ने डॉ. अलका सेन पर लगाया ये आरोप, फेसबुक पर डाली पोस्ट

by admin

आगरा में प्रमुख महिला चिकित्सक डॉ अलका सेन पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाले आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर चौधरी हैं। रामेश्वर चौधरी ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट करके डॉ अलका सेन की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है।

फेसबुक पर डॉ रामेश्वर चौधरी द्वारा की गई पोस्ट पर शहर के 500 से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन प्रतिक्रियाओं में जहां लोगों ने दुख जताया है तो वहीँ डॉक्टर अलका सेन के खिलाफ तीखी कार्यवाही की मांग की है।

आगरा फतेहपुर सीकरी विधानसभा के विधायक चौधरी बाबूलाल के छोटे भाई महाराज सिंह इस समय ब्लाक प्रमुख हैं। महाराज सिंह की एक बेटी है जिसका नाम पिंकी है। रामेश्वर चौधरी ने अपने फेसबुक पर लिखा कि ‘आज हमारे चाचा महाराज सिंह प्रमुख जी की बेटी और मेरी छोटी बहन पिंकी डॉ अलका सेन की लापरवाही से इस दुनिया में नहीं रही।’

भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे द्वारा एक महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डाली गयी पोस्ट के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि इस मामले में महिला चिकित्सक डॉ. अलका सेन की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Related Articles

Leave a Comment