Home » सामाजिक संस्थाओं ने रेलवे स्टेशन पर कोरोना के प्रति किया जागरूक, बांटे मास्क

सामाजिक संस्थाओं ने रेलवे स्टेशन पर कोरोना के प्रति किया जागरूक, बांटे मास्क

by admin

आगरा। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा, तपन ग्रुप और स्मृति की ओर से आगरा कैंट रेलवे परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रेल कर्मियों, यात्रियों और आम लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही उन्हें मास्क भी वितरित किए गए।

उत्तर मध्य रेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में नगर के प्रमुख चिकित्सक डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें। अपने घर व आस-पास सफाई रखें। दिन में कई बार हाथ साबुन से धोेएं। खांसी-जुकाम होने पर मास्क पहनें। जरूरत न हो तो घर से बाहर न जाएं। अपने साथ सेनेटाइजर जरूर रखें।

निदेशक आगरा कैंट एनपी सिंह ने कहा कि कोराना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, बस सतर्कता बरतकर इससे दूरी बनाई रखी जा सकती है।

लीडर्स आगरा के संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, अध्यक्ष डा. पार्थ सारथी शर्मा, कोषाध्यक्ष वंदना सिंह के निर्देशन में कपडे़ के मास्क बांटे गए। महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि यह मास्क उड़ान प्रोजेक्ट की महिला लाभार्थियों द्वारा तैयार किए गए हैं। एक मास्क को बनाने में लगभग 20 रूपये खर्च होते हैं और लोगों को कपड़े के यह 1000 मास्क लागत मूल्य पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फिलहाल जागरूकता कार्यक्रम में यह निःशुल्क बांटे गए हैं।

इस दौरान ऋचा सक्सेना, प्रीति सोनी, वीरेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुलश्रेष्ठ, क्रिकेटर केके शर्मा, सीटीआई स्टेशन राशिद जी, राजेन्द्र जलाल नेगी, रेनबो हाॅस्पिटल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा, वीरेंद्र सिंह मेड़तवाल, राहुल जैन, अनिल शर्मा, राकेश पाठक, केशवेंद्र सिसौदिया, जगमोहन गोयल, नवनीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Related Articles