Home » सामाजिक संस्था ने कोरोना रोकथाम के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र को किया सेनिटाइज

सामाजिक संस्था ने कोरोना रोकथाम के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र को किया सेनिटाइज

by admin

आगरा। न्यू दिशा जन कल्याण शिक्षा सेवा समिति द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए शहर भर में सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कालिंदी विहार में कई क्षेत्र और कॉलोनियों को सैनिटाइज किया गया। संस्था अध्यक्ष शोभा मीणा ने बताया कि कालिंदी विहार की काशीराम योजना के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी को भी सेनेटाइज किया गया है। कई दिनों के प्रयास के बाद ये कॉलोनी सेनेटाइजर हुई है। इसमें उनकी टीम का सहयोग रहा।

संस्था अध्यक्ष शोभा ने उन सभी को जो इस महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में योगदान दे रहे डॉक्टर, पुलिसकर्मियों और मीडिया में लगे हर व्यक्ति का आभार प्रकट किया, साथ ही शहरवासियों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी घर पर रहें, सुरक्षित रहे।

Related Articles