Home » आगरा कैंट रेलवे संस्थान पर चल रही रामलीला महोत्सव में आज हुआ सीता मैया का जन्म

आगरा कैंट रेलवे संस्थान पर चल रही रामलीला महोत्सव में आज हुआ सीता मैया का जन्म

by pawan sharma

Agra. आगरा कैंट रेलवे संस्थान पर चल रही श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन अनेकों आकर्षक लीलाओं का मंचन किया गया। सबसे पहले भगवान गणेश की वन्दना की गई। उसके पश्चात श्री राम लीला का मंचन शुरू हुआ। रामलीला संयोजक राकेश कनौजिया ने बताया कि रामजन्म के पश्चात सीता जन्म की लीला का मंचन हुआ। शानदार अंदाज में सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया। सीता जन्म के पश्चात विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांग कर ले जाना, ताड़का वध, मारीच सुभाहु से राम लक्ष्मण का युद्ध हुआ।

रामलीला के संयोजक राकेश कनौजिया ने बताया कि पिछले लगभग 5 दशक से रेलवे संस्थान में रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा पर्व से पहले लगभग 10 दिनों का रामलीला का मंचन होता है और फिर दशहरे को रावण वध के साथ रावण दहन किया जाता है। इस रामलीला मंचन में रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चे ही प्रतिभाग करते हैं और वह ही अपना अभिनय करते हैं।

Related Articles

Leave a Comment