Home » सर्दियों से बचने को श्री बांके बिहारी रेन बसेरा का शुभारंभ

सर्दियों से बचने को श्री बांके बिहारी रेन बसेरा का शुभारंभ

by admin

आगरा। कड़कड़ाती सर्द हवाओं में गरीब एवं निराश्रयों को आश्रय देने के लिए श्री नाथ निशुल्क जल सेवा द्वारा विगत 50 वर्षो की भांति इस वर्ष भी इनकम टैक्स ऑफिस के पीछे एम जी रोड पर रेन बसेरा लगाया गया है जिसका शुभारंभ आगरा के अपर जिलाधिकारी डॉ प्रभाकांत अवस्थी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया। मंत्रोच्चार महंत योगेशपुरी ने किए। इस अवसर पर महंत जी के साथ मौलाना उजैर आलम, ज्ञानी कुलविंदर सिंह एवं फादर मून लाजरस भी उपस्थित रहे।

अपने उद्भोधन में डॉ अवस्थी ने कहा कि प्रशासन के साथ साथ समाज सेवियों द्वारा ये जो कार्य किया जा रहा है ये प्रशंसनीय है।
प्रशासन इस तरह के सेवा कार्य में मदद के लिए हमेशा तत्पर है। श्री नाथ जी इस संस्था पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखे।

चारो धर्म गुरुओं ने अपने अपने धर्म के हिसाब से पूजा कर बांके लाल माहेश्वरी को इस कार्य के तन, मन, धन से मदद का भरोसा दिलाया और समाज से इस कार्य में आर्थिक मदद की गुहार की। उन्होंने कहा कि बिना धन के कोई सेवा कार्य नहीं होता है। बांके लाल माहेश्वरी ने अनवरत जो ये सेवा कार्य किया वो समाज में एक मिसाल बन गया है।

डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता ने कहा समाज को इस तरह के कार्यों में और अधिक मदद करने के लिए आगे आने की जरूरत है।
अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट अनिल गोयल ने कहा कि मनुष्य खाली हाथ आया है और खाली हाथ ही भगवान के हाथ जाएगा। इसलिए इस तरह के सेवा कार्यों में भाग लेते रहना चाहिए।

बांके लाल माहेश्वरी ने बताया कि उनके द्वारा समाज की मदद से यह पांचवा रेन बसेरा शुरू कराया गया है। इसके अतिरिक्त मानसिक हॉस्पिटल पर 100 व्यक्तियों के साल भर रेन बसेरा चलता रहता है। उन्होंने ये सेवा कार्य काफी समय पहले राजा की मंडी स्टेशन पर छत्तीस गढ़ एक्सप्रेस की दुर्घटाग्रस्त होने पर शुरू किया था।

इस अवसर बंटी ग्रोवर, वत्सला प्रभाकर महिला शान्ति सेना, रवि नारंग, एस के मेहरा, अशोक राठी, राजीव सक्सेना, असलम सलीमी, सगीर अहमद, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles