
आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से एक बार फिर शहर में श्रीमद् भागवत कथा की रसधारा बहने जा रही है। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 11 जनवरी से शुरु हो रहा है जो 17 जनवरी तक शास्त्रीपुरम मैदान पर होगी। इस श्रीमद् भागवत कथा में राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के कार्य को गति देने के लिए विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से कथा स्थल पर कार्यालय की शुरुआत की गई।
संस्था के सभी पदाधिकारियों ने फीता काटकर कार्यालय की शुरुआत की। साथ ही प्रेस वार्ता के माध्यम से कथा के आयोजनों पर भी प्रकाश डाला। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने बताया कि 11 जनवरी को विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत की जाएगी। इस कलश यात्रा में 2100 महिलाये भाग लेंगी। वही महिला पदाधिकारियों का कहना था कि कथा के माध्यम से भारत की संस्कृति से रूबरू कराएँगे जिससे आज की पीढ़ी अपने गोरावशाली इतिहास को भी जान सके।
Be the first to comment