Home » आगरा में सपा को झटका, जिलाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन, चुनाव में नाराज़ होकर छोड़ी थी पार्टी

आगरा में सपा को झटका, जिलाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन, चुनाव में नाराज़ होकर छोड़ी थी पार्टी

by admin
Shock to SP in Agra, District President joined BJP, left the party angry in the election

आगरा। राजनीति में अक्षर राजनेताओं द्वारा कल बदलते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में आगरा में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी आगरा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। अपने फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से जितेंद्र वर्मा ने भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी है।

बता दें कि चुनाव से पहले जितेंद्र वर्मा भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें समाजवादी पार्टी आगरा जिला अध्यक्ष का पद दिया गया था। आज भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने सपा को छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। जितेंद्र वर्मा ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है। लखनऊ में प्रदेश महामंत्री संगठन सुधीर बंसल एवं कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जितेंद्र वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सोशल मीडिया पर जितेंद्र वर्मा ने लिखा है कि “भाजपा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय श्री सुनील बंसल जी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ में माननीय कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय जी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के 40 वर्ष राष्ट्र की सेवा में समर्पित के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

Related Articles