Home » कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह अभियान शुरू, प्रवासी मजदूरों को निःशुल्क बांटे भोजन के पैकट

कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह अभियान शुरू, प्रवासी मजदूरों को निःशुल्क बांटे भोजन के पैकट

by admin

आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर उ प्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शनिवार से जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सेवा सत्याग्रह अभियान की शुरुआत कर दी है। शनिवार को जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित व शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने साझा – रसोई कार्यक्रम के तहत ट्रांसपोर्ट नगर पर प्रवासी मजदूरों व उनके परिजनों को भोजन के पैकेट वितरित किए।

जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने महात्मा गांधी की नीतियों का अनुसरण करके सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में शुरू किया है। जिसका मतलब गरीब मजदूर, असहाय व प्रवासी मजदूरों की सेवा करके प्रदेश की तानाशाह सरकार को सच्चाई का आईना दिखाना है। हम प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सड़क से न्यायालय तक लड़ेंगे और जनता को भी बताएंगे कि किस प्रकार से देश व प्रदेश की सरकारें सेवा कार्यों में रोड़ा अटका रही हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज दीक्षित व शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर राजस्थान से आए प्रवासी मजदूरों से बातचीत भी की। प्रवासी मजदूरों ने कि वे लोग राजस्थान से बस द्वारा आगरा सीमा तक आए थे, राजस्थान सरकार ने उनको मुफ्त राशन, पानी दिया व बस का किराया भी नहीं लिया, लेकिन आगरा में बस अड्डे पर उ प्र के बस संचालक उ प्र के बांदा जिले तक जाने के लिए उनसे किराया मांग रहे हैं, जबकि यूपी सरकार रोजाना प्रवासी मजदूरों को घर वापसी के लिए मुफ्त यात्रा का ढिंढोरा पीट रही है।

इस संबंध में शहर अध्यक्ष ने प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए जिला प्रशासन से वार्ता की तो प्रशासन द्वारा बताया गया कि निःशुक यात्रा की सुविधा केवल 3 जून तक के लिए थी।शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बस अड्डे के अलावा तहसील रोड आगरा पर भीम साझा रसोई कार्यक्रम में भाग लिया तथा भोजन के पैकेट गरीबों में वितरित किए।

वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगेंगे। इस महा अभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर बड़े अभियान के जरिये भी आवाज़ उठाई जाएगी।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों में अनवार सिद्दकी, विराग जैन, चन्द्र मोहन पाराशर, पीसीसी सदस्य कपिल गौतम, आई डी श्रीवास्तव, अतुल यादव, माया माहौर, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष राजकुमारी चौधरी, ताहिर हुसैन, अनुज शर्मा, रवि जैन, प्रदीप जैन सीए, गीता सिंह, चन्द्र मोहन जैन मोनू, मीनल शलभ गौतम, कृष्ण गोपाल बघेल, विष्णु शर्मा आदि शामिल थे।

Related Articles