Home » बरहन थानेदार पर गंभीर आरोप, बिना सुने भगा देते हैं फरियादियों को

बरहन थानेदार पर गंभीर आरोप, बिना सुने भगा देते हैं फरियादियों को

by admin

आगरा। जिले में बरहन थाने के थानेदार विनोद कुमार पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है। दरअसल मामला बरहन थाना क्षेत्र के नगला जसुआ गांव का है। पीड़ित का आरोप है कि नगला जसुआ गांव में एक प्लॉट पर पशु बांधने और लकड़ी रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसको लेकर दबंगों ने महिलाओं से भी मारपीट की थी। आरोप है कि दबंगों द्वारा महिलाओं से की गई। मारपीट में एक गर्भवती महिला के पेट में गंभीर चोटें आई थी। जिसकी शिकायत करने के लिए गर्भवती महिला अपने परिवार के लोगों के साथ बरहन थाने गई। मगर थानेदार ने पीड़ित गर्भवती महिला की एक बात नहीं सुनी। और उसे थाने से ही भगा दिया गया।

नगला जसुआ गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में गर्भवती महिला बरहन थाने के थानेदार विनोद कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने एक तरफा कार्यवाही की है। उन लोगों के पक्ष में पुलिस काम कर रही है जिन दबंगों ने गर्भवती महिलाओं को पीटा था। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित परिवार पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है।

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के थानेदारों पर पीड़ित और फरियादियों की बिना समस्या सुनी भगाए जाने के मामले सामने आए हैं। ऐसा ही एक और मामला गुरुवार को थाना बरहन से सामने आया है। जिसमें थानेदार पर पीड़ित और फरियादियों को बिना समस्या सुने भगाए जाने का की बात कही जा रही है। पर अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार को किस तरीके से न्याय दिला पाते हैं।

Related Articles