Home » युवक का लहूलुहान शव मिलने से फैली सनसनी, गोली लगने से हुई मौत, एक जिंदा कारतूस मिला

युवक का लहूलुहान शव मिलने से फैली सनसनी, गोली लगने से हुई मौत, एक जिंदा कारतूस मिला

by admin

आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के जंगल में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। युवक के सिर में गोली लगने से उसकी मौत की बात सामने आ रही है। उसके शव के पास से एक जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

मामला शुक्रवार रात्रि थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बुरेहरा के जंगल का है। करीब 22 वर्षीय एक युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला शव। शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुट गई।

पुलिस के काफी प्रयासों के बाद उसकी शिनाख्त नगला उदैया निवासी 22 वर्षीय झम्मन पुत्र कल्लन के रूप में हुई। उसके सिर में गोली लगने से शव खून से लथपथ था। पुलिस का पास से ही एक जिंदा कारतूस और मादक पदार्थ की सामग्री भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, वहीं फोरेंसिक जांच के लिए टीम को सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। उसकी शादी को अभी एक वर्ष ही हुआ है। वह कस्बे की एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का कार्य करता था। सुबह घर से दुकान के लिए आया था उसके बाद घर नहीं लौटा था।

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम की सूचना कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment