Home » वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन सीए का निधन, निर्धन-अहसाय की सेवा में किया जीवन समर्पित

वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन सीए का निधन, निर्धन-अहसाय की सेवा में किया जीवन समर्पित

by admin

आगरा। शहर में समाजसेवा की नई मशाल जलाने वाले समाजसेवी, आगरा विकास मंच एवं श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष अशोक जैन सीए का सोमवार की रात्रि में निधन हो गया। हाल ही में उनके पैर का ऑपरेशन दिल्ली में हुआ था। समाजसेवी अशोक जैन सीए के निधन से शहर में शोक की लहर है और हर समाज सेवी की आंख नम है। अशोक जैन सीए के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देने और उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों के तांता लगा हुआ है।

बताया जाता है कि अशोक जैन सीए ने जैन दादाबाड़ी शाहगंज में विकलांग सेवा महाशिविर लगवाया था। उस वक्त उनके पैर में घाव और चोट थी, इसके बाद भी वे लगातार सात दिन तक शिविर में अपनी सेवा देते रहे। शिविर की समाप्ति के बाद बिस्तर पर आ गए। फिर समस्या इतनी बढ़ गई कि दिल्ली में ऑपरेशन कराना पड़ा। ऐसा लगा कि सब ठीक हो गया है, लेकिन समस्या लगातार बढ़ती गई। अंततः सोमवार की रात्रि में उनका निधन हो गया।

समाज सेवा के क्षेत्र में अशोक जैन का अद्भुत, अनुकरणीय सेवा भाव देखने को मिला है। पिछले ढाई दशक में अशोक जैन सीए समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहे। अपनी सक्रियता के बदौलत उन्होने ने डेढ़ हजार से अधिक गरीब लोगों के हृदय के ऑपरेशन करवाएं तो करीब 2000 लोगों का मृत्योपरांत नेत्रदान कराया और उन नेत्रों से आज 4000 लोगों की दुनिया में रोशनी लौट आई है। नेत्रदान प्रकोष्ठ उनके भ्राता राजकुमार जैन देख रहे हैं। अशोक जैन सीए ने आगरा में आकस्मिक सेवा दुर्घटना प्रकल्प की शुरुआत की। रामलाल वृद्ध आश्रम में वृद्धों की सेवा सुरक्षा स्थापित की। आगरा में अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए अशोक जैन सीए ने सैकड़ों स्वास्थ्य शिविर लगाए। लाखों लोगों ने अपना ईलाज कराया जिसके बाद वोे गरीबों के मसीहा भी कहलाये जाने लगे।

अशोक जैन सीए ने विकलागों के लिए सबसे बड़ा अस्पताल खोलने की घोषणा की थी। इसके लिए रामलाल वृद्धाश्रम के पास भूमि देख ली गई थी। विकलांग सेवा महाशिविर के बाद उन्होंने पाया कि इनकी सेवा के लिए कुछ नहीं है। इसके बाद वे विकलांग अस्पताल खोलने की तैयारी कर रहे थे।

Related Articles