Home » ताजमहल को देखकर मालदीव के राष्ट्रपति ने कहे ये शब्द…

ताजमहल को देखकर मालदीव के राष्ट्रपति ने कहे ये शब्द…

by pawan sharma

आगरा। ताजमहल का दीदार करने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह मंगलवार को पत्नी फाजना अहमद के साथ आगरा पहुंचे। ताजमहल देखकर दोनों ही इसके मुरीद हो गए। काफी देर तक एक टक ताज को निहारते रहे। इसके बाद उनके मुंह से निकला, अमेजिंग… ब्यूटीफुल… इट इज रियली अ वंडर।

बताते चलें कि सुबह लगभग 11:15 बजे मालदीव के राष्ट्रपति आगरा एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उनकी अगवानी की और वहां से उनका काफिला भारी सुरक्षा के बीच होटल अमर विलास के लिए रवाना हुआ था। अमर विलास में मालदीव के राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ लंच किया और लंच के बाद ताज दीदार के लिए निकले। लगभग 12.00 बजे मालदीव के राष्ट्रपति का काफिला ताजमहल पर पहुंचा। उन्हें व उनकी पत्नी फाजना अहमद को बैटरी चालित कार से ताजमहल परिसर लाया गया। इस दौरान यूपी सरकार की ओर से मुख्य सचिव अनूप चंद पांडे और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति सोलिह ने पत्नी फाजना अहमद के साथ डायना बेंच पर बैठकर खूब फोटो खिंचाए। विजिटर्स बुक में भी उन्होंने ताज की प्रशंसा में शब्द लिखे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और पर्यटकों के लिए ताजमहल 3 घंटे के लिए बंद रखा गया था।

Related Articles

Leave a Comment