Home » सरबंस दानी साहिब ए कमाल श्री गुरु गोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बही कीर्तन की रस धारा

सरबंस दानी साहिब ए कमाल श्री गुरु गोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बही कीर्तन की रस धारा

by admin

आगरा। सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी जिनके प्रकाश पर्व पर देश विदेश में अनेक आयोजन हुए, उसी कड़ी में आगरा के कई गुरुद्वारों में भी आयोजन हुए। मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय स्तर पर केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माई थान पर प्रातः 6 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक हुआ जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आये रागी जत्थे एवं कविसर जत्थे ने कीर्तन एवं काव्य पाठ किया।

प्रातः अमृत बेले श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया उपरांत हुकुम नामा लिया गया।
वीर महिंदर सिंह दिल्ली वालों ने
‘तई प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो’ का गायन करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश(जन्म) नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर साहिब एवं माता गुजरी के यहाँ पटना साहिब में हुआ। ‘तुम हो सब राजान के राजा आपे आप गरीब नबाजा’
का गायन करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी को याद किया।

लखीमपुर खीरी से आये कविसर जत्था भाई गुरुशरण सिंह चीमा ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा ‘शिफ़्ती दे सागर दी सुनके शिफ्त होई दा गौर ओ कुलां तार गए ने बन गए जो चरना दे भौरे’ काव्य पाठ करते हुए समा बांध दिया। इससे पूर्व स्त्री सिंह सभा की बीबी रानी सिंह एवं साथियों ने ‘रहनी रहे सोई सिक्ख मेरा’ का गायन किया। कीर्तन से पूर्व रानी सिंह ने बीबी रानी सिंह ने ‘भये कृपाल गुरु गोविंदा सगल मनोरथ पाए’ का गायन किया। गुरुद्वारा माई थान के हजूरी रागी भाई अंकित सिंह, बृजेन्द्र सिंह ने भी गुरबानी का गायन किया।

ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरवत के भले की अरदास की। कीर्तन दरबार में प्रधान कंवल दीप सिंह, पाली सेठी, बंटी ग्रोवर, परमात्मा सिंह, वात्सल्य उपाध्याय, प्रीति उपाध्याय, अरजिन्दर सिंह, मनमोहन सिंह, राजिंदर सिंह, प्रवीण अरोरा, रसपाल सिंह, सविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह सलुजा आदि की उपस्थिति रही।

श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें ग्रंथी भाई मनसा सिंह ने नित नेम के पाठ से प्रारम्भत की। हजूरी रागी गोपाल सिंह जख्मी द्वारा वाहो वाहो गोविंद सिंह का गायन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में प्रधान नरेन्द्र सिंह सेठी ने संगतों का आभार व्यक्त किया। सचिव रविंदर सिंह ओबराय ने संचालन किया।

कार्यक्रम में संतोख सिंह, सुखवीर सिंह कोहली, त्रिलोचन सिंह, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह, रविंदर पाल सेठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles