Home » सपना चौधरी के ‘बांगरो’ गाने ने मचाया धमाल, 7 घंटे में मिले 5 लाख से ज्यादा व्यूज

सपना चौधरी के ‘बांगरो’ गाने ने मचाया धमाल, 7 घंटे में मिले 5 लाख से ज्यादा व्यूज

by admin
Sapna Choudhary's 'Bangro' song created a buzz, got more than 5 lakh views in 7 hours

हरियाणवी गानों (Haryanavi Songs 2021) ने जमकर धमाल मचा रखा है। हर दिन कोई न कोई हरियाणवीं गाना सोशल मीडिया (Social Media) में छाया रहता है। हरियाणवीं गानें की बात हो और सपना चौधरी का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। सपना चौधरी (Sapna Chaudhari) के गानों ने हरियाणवीं गाने को नई पहचान दिलाई है। सपना चौधरी का नया गाना बांगरो (Sapna Chaudhari Bangro) भी इस समय छाया हुआ है। रिलीज़ होने के बाद से ही यह गाना ट्रेडिंग सांग की लिस्ट में बना हुआ है और लोगों को अच्छा खासा पसंद आ रहा है।

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके गानों में पल भर में लाखों के व्यूज आ जाते हैं। फैंस उनके नए नए गानों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। सपना के नए गानें बांगरो को यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है। इस गानें को आवाज आनंद अंचल और प्रिंस रोज ने दी है।

बांगरो सपना चौधरी और प्रिंस रोज़ पर फ़िल्माया गया है। दोनों की क्यूट स्टोरी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से ही इस गाने के चार दिन के अंदर ही इस गानें को 14 लाख से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना का बांगरों गाना यूट्यूब चैनल 47 Records पर रिलीज़ किया गया था। इस गाने को रिलीज़ होने के सात घंटे के अंदर ही लगभग 5 लाख व्यूज मिल गए थे।

Related Articles