Home » सपना चौधरी नहीं हुई कांग्रेस में शामिल, वायरल हुईं तस्वीरों पर ये कहा

सपना चौधरी नहीं हुई कांग्रेस में शामिल, वायरल हुईं तस्वीरों पर ये कहा

by pawan sharma

आगरा। शनिवार को सोशल मीडिया पर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की तस्वीरे तेजी के साथ वायरल हुई थी और कयास लगाए जा रहे थे कि सपना चौधरी ड्रीम गर्ल हेमामालिनी के सामने चुनाव लड़ेंगी लेकिन रविवार हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक प्रेसवार्ता कर कांग्रेस में शामिल होने और चुनाव लड़ने की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों को लेकर सपना चौधरी ने खुद प्रेसवार्ता की और उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर जो भी फोटो वायरल हुई है वो अभी की नही बल्कि पुरानी हैं। उनका कहना था कि मैं कई बार प्रियंका गांधी से मिली हूँ। यह तस्वीर उस समय की है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने साफ कहा कि मैं आर्टिस्ट हूँ और आर्टिस्ट की कोई जाति नही होती उसके लिए सभी पार्टी बराबर है।

उन्होंने कहा कि मेरी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। अगर मैं चुनाव लड़ूंगी तो खुद प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दूंगी। सपना चौधरी ने कहा कि मैं कांग्रेस के लिए कोई प्रचार भी नहीं कर रही हूं। अगर वो राजनीति में आई तो इस बारे में जानकारी खुद दूंगी।

इससे पहले सपना चौधरी के शनिवार शाम को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की खबरें आई थीं। बताया गया था कि उन्‍होंने दिल्‍ली में उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष राज बब्‍बर के घर पर कांग्रेस की सदस्‍यता ली है। हालांकि, सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

Related Articles

Leave a Comment