Home » समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में ‘संजीव पोरवाल’ बने राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य

समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में ‘संजीव पोरवाल’ बने राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य

by admin
'Sanjeev Porwal' became national executive member in Samajwadi Party cultural cell

आगरा। समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में आगरा के संजीव पोरवाल को राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य बनाया गया है। लखनऊ स्थित सपा के प्रदेश कार्यालय पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव ने उन्हें मनोनयन पत्र सौपा।

2022 बनेगी सपा सरकार

संजीव पोरवाल ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा में सपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सभी जाति धर्मो का वोट मिलेगा, साथ ही वैश्य समाज भी सपा के पक्ष में वोट कर बड़ी जीत हासिल कराएगा। पोरवाल ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार की दमनकारी नीतियों से हर वर्ग शोषित है।

पोरवाल का हुआ ज़ोरदार स्वागत

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारणी में स्थान मिलने पर पोरवाल का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व आगरा महानगर उपाध्यक्ष इलियास सिद्दीकी, राजू यादव, ऋषि कुशवाह, संतोष ठाकुर, रवि वर्मा, पंडित विकास शर्मा सहित कई मौजूद रहे।

Related Articles