Home » बीवी को छोड़ दूसरी के साथ कर रहा था रोमांस, जानिये फिर क्या हुआ

बीवी को छोड़ दूसरी के साथ कर रहा था रोमांस, जानिये फिर क्या हुआ

by pawan sharma

आगरा में पालीवाल पार्क में गर्लफ्रेंड संग अश्लील हरकत कर रहे अधेड़ ने पुलिस द्वारा पकडे जाने पर घंटो तक ड्रामा किया। पहले अधेड़ ने गर्लफ्रेंड को पत्नी बता कर पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया और खुद को भाजपा नेता बताते हुए सीधा यमुना पार के एक विधायक को फोन लगा कर हड़की में लेना शुरू किया। तभी पुलिस के पूछने पर महिला ने गर्लफ्रेंड होने की बात बताई तो पुलिस का पारा गर्म हो गया और फिर उस आदमी की सख्ती से क्लास लगा दी। सख्ती के बाद अधेड़ रो-रो कर पुलिस के पैर पकड़ बीवी को न बुलाने की गुहार लगाता रहा।

बता दे की आगरा की ग्रीन बेल्ट माने जाने वाले पालीवाल पार्क में शाम चार बजे काफी परिवार घूमने आये हुए थे। उस दौरान एक अधेड़ अपने साथ एक औरत को लेकर पार्क में आकर बैठ गया और इश्कबाजी शुरू कर दी। शुरुआत में लोगों ने अनदेखा किया पर उसकी हरकतें बढ़ने पर पास ही पालीवाल पार्क पुलिस चौकी पर शिकायत की। शिकायत पर सेकेण्ड इंचार्ज दरोगा चेतन मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी अधेड़ युवती को गोद में बिठा कर गलबहियां करता दिखाई दिया।

दरोगा के डांटने पर अधेड़ का पारा हाई हो गया और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। अधेड़ ने अपने आपको एक विधायक के साथ चलने वाला भाजपा नेता बताया। अधेड़ ने युवती को अपनी बीवी बताया और कहा कि यहाँ पुलिस बैठने पर जबरन पकड़ कर वसूली मांग रही है। अधेड़ के चिल्लाने पर वहां भीड़ लग गयी। पुलिस भी इस तरह के आरोप और अधेड़ को भजपा नेता व विधायक का साथी समझ सकते में आ गयी।

उसी दौरान महिला से जब बात की गयी तो उसने कबूल दिया कि वो इसकी पत्नी नही गर्लफ्रेंड है। बस इसके बाद तो पुलिस का पारा हाई हो गया और दरोगा ने उसे हड्काने के बाद साफ़ कह दिया कि बीवी को यहां बुलवाओ तभी उनकी जमानत पर ही छोड़ा जाएगा। अब तो अधेड़ की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गयी और उसने दरोगा के पैर पकड़ रोना शुरू कर दिया।

पब्लिक के कैमरे देख अधेड़ हेलमेट से शक्ल छुपाने लगा। इस दौरान लोगो ने उसका विडियो बना लिया।

महिला ने खुद को थाना सदर के सेवला क्षेत्र के इटौरा गाँव का बताया और अधेड़ को अपना रिश्तेदार और दयालबाग़ निवासी एलआईसी एजेंट बताया। अधेड़ ने पुलिस को रो-रो कर बताया कि उसके बड़े बड़े बच्चे हैं और उसे माफ़ कर दिया जाए। फिलहाल पुलिस ने अधेड़ से माफीनामा लिखवा कर उसे जाने दिया है। अधेड़ का इश्क पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment