Home » रोहित यादव बने यादव महासभा युवा इकाई के जिलाध्यक्ष

रोहित यादव बने यादव महासभा युवा इकाई के जिलाध्यक्ष

by pawan sharma

आगरा। यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश यादव आज आगरा पहुंचे जहां उन्होंने यादव महासभा से जुड़े सभी लोगों के साथ कार्य समीक्षा की बैठक आयोजित की और यादव महासभा युवा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की।

यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने रोहित यादव पुत्र श्याम मुरारी यादव को यादव महासभा युवा इकाई, आगरा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। रोहित यादव के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर युवा महासभा के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और फूल मालाओं से नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष बॉबी यादव, राजकुमार यादव, आलोक यादव, आशीष यादव, राहुल यादव, के के यादव, अकिंत यादव, हरिमोहन यादव, जेपी यादव, पवन, पूर्व प्रधान राजीव यादव, पदम सिंह यादव, अमित यादव, रजनीश यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment