Home » कांजी हॉउस का हुआ जीर्णोद्धार, कर्मचारी की देख रेख में रहेंगे आवारा पशु

कांजी हॉउस का हुआ जीर्णोद्धार, कर्मचारी की देख रेख में रहेंगे आवारा पशु

by pawan sharma

आगरा शहर में बढ़ती जा रही आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर महापौर नवीन जैन गंभीर दिखाई दे रहे है। महापौर नवीन जैन ने शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को रखने के लिए दीवानी के मुख्य गेट के सामने नगर निगम के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े कांजी हाउस का जीर्णोद्धार कराया है। गुरुवार को महापौर नवीन जैन द्वारा कांजी हाउस में कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया गया और आवारा पशुओं को रखने के लिए कांजी हाउस की शुरुआत की। लोकार्पण करने के बाद महापौर नवीन जैन ने कांजी हाउस की सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गौ माता को चारा खिलाकर गौ सेवा भी की।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि करीब 8 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कांजी हाउस की कायापलट की गई है। कांजी हाउस में सीसी फर्श का निर्माण किया गया है साथ ही टीनशेड भी डलवाई गयी है जिससे बरसात में पशुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। पशुओं के चारा खाना के लिए नाद और पानी पीने के लिए टैंक बनवाया गया है। पेयजल के लिए समर सेविल लगवाई है। इन पशुओ की देखरेख करने के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे जो पशुओं की हर प्रकार से देखरेख करेंगे। इन कर्मचारियों के लिए शौचालय का निर्माण भी किया गया।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि नगर निगम द्वारा सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है लेकिन उन्हें सही तरह से व्यवस्थित रखने की जगह नहीं थी। इसलिए दीवानी के पास बने नगर निगम के कांजी हाउस का जीर्णोद्धार कराया है। अब नगर निगम टीम द्वारा जो भी आवारा पशु पकड़े जाएंगे उन्हें कांजी हाउस में रखा जाएगा। इतना ही नही जिन पशुपालक के यह पशु होंगे उनसे जुर्माना वसूला जाएगा और फिर उन्हें उनके पशु वापस किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से उन लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा जो दुधारू पशुओं का दूध निकाल कर उन्हें सड़को पर आवारा छोड़ देते है।

महापौर नवीन जैन का कहना है कि कांजी हाउस के शुरू हो जाने से आवारा पशुओं को पकड़ने वाली नगर निगम को किसी तरह की दिक्कत नही होगी और वो आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में रख सकेंगे और अपनी कार्यवाही को अंजाम दे सकेंगे।

इस दौरान अधिशासी अभियंता आर के सिंह और सहायक अभियंता किशोरी सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment