Home » आरबीआई ने बढ़ाई रेपो रेट, होम लोन पर अधिक चुकानी होगी ईएमआई

आरबीआई ने बढ़ाई रेपो रेट, होम लोन पर अधिक चुकानी होगी ईएमआई

by admin
RBI hikes repo rate, EMI will have to be paid more on home loan

नई दिल्ली। आरबीआई ने बढ़ाई रेपो रेट। अब और महंगा हुआ होम लोन से लेकर पर्सनल लोन। ज्यादा चुकानी होगी ईएमआई।

भारतीय रिजर्व बैंक #RBI ने रेपो रेट बढ़ा दी है। यह अब 4.90 फीसदी हो गई है। पहले यह 4.50 फीसदी थी। 0.50 फीसदी का इजाफा किया गया है। अब आपको होम लोन, पर्सनल लोन, आटो लोन पर अधिक ईएमआई चुकानी होगी। यह जल्द ही महंगा होना वाला है। आरबीआई RBI गर्वनर शक्तिदास कांत ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

बता दें कि ब्याज दरों पर फैसले के लिए छह जून से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक चल रही थी। तीन दिन की बैठक के बाद यह फैसला किया गया।

ये होता है रेपो रेट
बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर आरबीआई से बैंको को कर्ज मिलता है। इसके अलावा रिवर्स रेपो रेट उसको कहते हैं, जिस दर पर बैंकों को आरबीआई पैसा रखने पर ब्याज देती है।

ऐसे पड़ता है प्रभाव
आपको बता दें कि जब आरबीआई रेपो रेट कम करता है तो बैंक भी ब्याज दरों को कम करते हैं। ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन की ब्याज दरें कम होती हैं। इसके साथ ही ईएमआई भी कम हो जाती है। जब रेपो रेट बढ़ती है, तो ब्याज दरों में भी वृद्धि हो जाती है। इस कारण लोन महंगा हो जाता है। दरअसल, कॉमर्शियल बैंक को केंद्रीय बैंक से अधिक कीमतों पर रुपया मिलता है। ऐसे में बैंकें दरें बढ़ा देती हैं।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles