Home » राजस्थान के सरकारी अस्पताल में महिला की आंख को कुतर गए चूहे

राजस्थान के सरकारी अस्पताल में महिला की आंख को कुतर गए चूहे

by admin
Rats gnaw on woman's eye in Rajasthan's government hospital

नई दिल्ली (18 May 2022)। राजस्थान के सरकारी अस्पताल में महिला की आंख को कुतर गए चूहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, इतने बड़े अस्पताल में ऐसी घटना पीड़ादायक।

राजस्थान के कोटा के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां के एमबीएस अस्पताल में चूहे ने महिला मरीज की आंख कुतर ली। जब अस्पताल प्रशासन को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। उसकी ड्रेसिंग की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने बचकाना बयान जारी किया। कहा कि जहां खाने पीने की चीजें होती हैं, वहां चूहे आ जाते हैं।

बताया जा रहा है कि 30 साल की रूपमती एमबीएस अस्पताल में 45 दिन से भर्ती है। उसके पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसे पैरालाइसिस का अटैक पड़ा था। वह जीबीएम सिंड्रोम से पीड़ित है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वह गर्दन तक नहीं हिला सकती।#rajasthan

देवेंद्र के अनुसार, रात में उनकी पत्नी के चेहरे पर कपड़ा लगा था। जब वह रोने लगी तो उन्होंने कपड़ा हटाया। देखा तो खून निकल रहा था। आंख पर बड़ा घाव था। पलक के दो टुकड़े हो गए थे। उन्होंने डाक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने पहले कीड़े के काटने की बात कही। रात में उसका उपचार कर दिया। सुबह जब फिर से पट्टी बांधी गई तो डॉक्टरों ने कहा, यह घाव चूहे के काटने से हुआ होगा।#hospital

MBSअस्पताल में पीड़ित से जानकारी लेते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ने किया दौरा
इसके बाद बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एमबीएस अस्पताल का दौरा किया। मरीज का हाल पूछा। इसके बाद कहा कि इतने बड़े अस्पताल में ऐसी घटना बेहद पीड़ादायक है। आईसीयू में ऐसी घटना तो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में गंदगी का अंबार है। संबंधित मंत्री को कहा है कि वह खुद आकर एक बार यहां का हाल देखें। कमियों को सुधारें।#Lok SabhaSpeaker

Om Birla

Related Articles